6 मार्च 2019 - 18:00
अब चुनाव नहीं लड़ेंगी हिलेरी क्लिंटन

अमरीकी की पूर्व विदेशमंत्री और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की प्रतिस्पर्धी हिलेरी क्लिंटन ने 2020 के अमरीकी चुनाव में भाग न लेने की घोषणा कर दी है।

एक स्थानीय अमरीकी टीवी चैनल न्यूज़-12 से बात करते हुए पूर्व अमरीकी प्रथम महिला का कहना था कि मैं चुनाव में भाग नहीं ले रही हहूं किन्तु मैं अपने लिए आवाज़ उठाती रहूंगी और इस संबंध में काम भी जारी रखूंगी।

ज्ञात रहे कि 2016 के अमरीकी चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की ओर से हिलेरी क्लिंटन, डोनल्ड ट्रम्प की विरोधी प्रत्याशी के रूप में सामने आई थीं । उनका कहना था कि मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मैं जो कुछ बोलूं वह लोग समझें।

उनका कहना था कि मैं कहीं नहीं जा रही, हमारे देश में किस चीज़ को ख़तरा है और जिस प्रकार की चीज़ें इस समय हो रही हैं वह मेरे लिए बहुत ही परेशान करने वाली है।

ज्ञात रहे कि हिलेरी क्लिंटन ने डेमोक्रेट पार्टी के लिए कुछ सदस्यों के साथ बैठक की जो राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में उम्मीदवार हैं या उसमें भाग लेने का इरादा रखते हैं।

जिसके बारे में रिपोर्ट करते हुए अमरीकी टीवी सीएनएन ने बताया कि बैठक में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल थे जिन्हतंने अब तक चुनाव में भाग लेने की घोषणा नहीं की है।

हिलेरी क्लिंटन का कहना था मैंने हर व्यक्ति को यही कहा है कि किसी भी चीज़ को सामान्य न समझा जाए हालांकि हमारे पास सरकार के तोड़े हुए वचन और वास्तविक मामलों की एक लंबी सूची है जिन्हें सार्वजनिक किए जाने की ज़रूरत है।

इस अवसर पर जब उनसे सवाला किया गया कि क्या वह भविष्य में किसी सरकार पद के लिए प्रयास करेंगी तो उन्होंने इस संभावना को रद्द कर दिया।

उनका कहना था कि मेरा नहीं मानना है किन्तु में न्यूयार्क में ही रहना पसंद करती हूं, उन्होंने कहा कि मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे 8 साल तक सेनेटर रहने और पूरे देश के लोगों के साथ काम का मौक़ा मिला।